अमेरिका में 24 सितंबर भारत, आस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की होने वाली शिखर बैठक क्वाड के इतिहास का एक अहम पन्ना होगा। इन चारों देशों का गठबंधन क्वाड के शीर्ष नेताओं की आपस में होने वाली यह पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। इस साल मार्च में इन नेताओं की वर्चुअल बैठक में जिन मुद्दों को लेकर सहमति बनी थी उन पर विस्तार से आगामी बैठक में चर्चा होगी।