कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे पाकिस्तान के लोग

इमरान सरकार के चलते पाकिस्तान की जनता कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है। पाकिस्तान के विपक्षी दल- पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को यह कहते हुए फटकार लगाई कि यह एक ‘अक्षम सरकार’ है। इस सरकार ने लोगों के जीवन को मुश्किल बना दिया है।सिंध विधानसभा समिति कक्ष में शनिवार को पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी के प्रांतीय मंत्रियों और सलाहकारों ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान मंजूर हुसैन वासन, इम्तियाज शेख और मुकेश चावला समेत पीपीपी नेताओं ने कहा कि समय आ गया है कि सरकार अब लोगों की जान बख्श दे।