Recommended (Rashtra Pratham) दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार की सुबह ग्रीन पार्क से कुतुब मीनार स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी होने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बता दें की सेवाओं में देरी आने के कारण मेट्रो हर स्टेशन पर 10 मिनट तक रूक कर चल रही है। येलो लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण हजारों यात्रियों की स्टेशनों पर भीड़ उमड़ गई।
वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी है। येलो लाइन में आ रही तकनीकी खराबी अब ठीक हो गई है। DMRC ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए लिखा, सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।