शिल्पा शेट्टी के दोस्त ने भेजी जलेबी और रबड़ी

Recommended (Rashtra Pratham) बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वर्कआउट, योग सेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह जलेबी और रबड़ी का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा किया है। वीडियो में शिल्पा कहती हैं,  ”आज संडे हैं तो इसे खाना बनता है। मैंने काफी दिनों से नहीं खाया है। मेरे फ्रेंड ने मुझे भेजा है लच्छा रबड़ी और गुड़ की रबड़ी। मैं नहीं जानतीं इनमें अंतर क्या है, लेकिन टेस्ट करके देखते हैं। इसके बाद शिल्पा शेट्टी जलेबी और रबड़ी खाती हैं और कहती हैं, ”वाह। यह बहुत स्वादिष्ट है।” शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ”जलेबी और गुड़ की रबड़ी#संडे।”