Recommended (Rashtra Pratham): हिंदी सिनेमा में 1990 के दशक में कई शानदार फिल्में देने वाले गोविंदा का आज जन्मदिन है। कॉमेडी और डांस के चलते काफी चर्चित रहे गोविंदा ने उस दौर में हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी, जोड़ी नंबर 1 और कुली नंबर वन जैसी फिल्मों के जरिए धमाल मचाया था। तीन दशकों से ज्यादा के करियर में गोविंदा ने 165 से ज्यादा फिल्में की हैं। एक समय ऐसा भी था, जब गोविंदा फिल्मों में बेहद बिजी थी।
एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि उनके पास एक बार एक ही समय में 70 से ज्यादा फिल्में साइन की थीं। हालांकि बाद में उन्हें शूटिंग डेट को लेकर कुछ फिल्में छोड़नी पड़ी थीं।इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल पूछा गया था कि क्या उनके पास एक ही वक्त में 50-60 फिल्में थीं। इसके जवाब में गोविंदा ने कहा था, ‘जी हां, मेरे पास 70 फिल्में थीं।
‘ उन्होंने कहा था कि मेरे पास 70 फिल्में थीं, जिनमें से 8 से 10 फिल्में अपने आप ही क्लोज हो गई थीं। इसके बाद 5 से 6 फिल्में मुझे खुद ही छोड़नी पड़ी थीं। इसकी वजह यह थी कि कई फिल्मों की शूटिंग की डेट आपस में टकरा रही थीं। गोविंदा ने कहा था कि एक समय तो ऐसा था, जब वह हर दिन 2 से 5 फिल्मों की शूटिंग में जाते थे।