किसान आंदोलन को लेकर अब तक चुप्पी साधने वाले अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल ने अपनी राय रखी है। सनी देओल ने ट्विटर पर एक संदेश जारी करते हुए लिखा है कि यह सरकार और किसानों के बीच का मामला है। उन्होंने लिखा, ‘दोनों आपस में बातचीत करके इसका हल निकालेंगे।
मैं जानता हूं कि कई लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं और वो लोग अड़चन डाल रहे हैं। वह किसानों के बारे में बिलकुल नहीं सोच रहे हैं। उनका अपना खुद का कोई स्वार्थ हो सकता है।’यही नहीं लंबे समय तक अपने सहयोगी रहे दीप सिंद्धू के लिए सनी देओल ने लिखा, ‘वह जो कुछ कर रहा है और कह रहा है, वह अपनी इच्छा से कर रहा है।
उसकी किसी भी गतिविधि से मेरा कोई संबंध नहीं हैं। मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ हूं।’ सनी देओल ने लिखा है कि सरकार ने हमेशा से किसानों के हित में ही सोचा है और उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए सही नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।