98 साल के हुए दिलीप कुमार, पत्नी सायरा बानो ने बताया

Recommended (Rashtra Pratham) अपने दौर के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार आज 98 साल के हो गए। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो हर साल उनके लिए बर्थडे प्लान करती रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोई बड़ा उत्सव मनाने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते इस साल कोई बड़ा उत्सव नहीं होगा क्योंकि कोरोना का संकट अभी जारी है। इसके अलावा दिलीप कुमार के भाईयों अहसान और असलम का निधन भी हाल ही में हुआ है। सायरा बानो ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बात करते हुए कहा, ‘हमने ईद का सेलिब्रेशन नहीं किया। दिवाली या फिर कोई अन्य उत्सव भी नहीं मनाया।’इसकी वजह यह थी कि इस साल कोरोना के चलते हमें कई लोगों को खोना पड़ा है। इसके अलावा परिवार में भी दो ट्रैजेडी रही हैं। दिलीप कुमार साहेब के छोटे भाईयों अहसान और असलम का निधन हाल ही में हुआ है। इसलिए इस साल हम दिलीप कुमार जी के जन्मदिन पर छोटा आयोजन ही करने वाले हैं। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में परिवार के लोग और कुछ दोस्त ही रहेंगे। दिलीप कुमार की फिल्म ‘गंगा जमुना’ के हाल ही में 50 साल पूरे हुए हैं।