पूरी दुनिया आज सांसारिक मोह-माया एवं ग्लैमर के चकाचौंध के पीछे भाग रही है वहीं हर तरह से परिपूर्ण कुछ युवा ऐसे भी हैं जो इन भौतिक सुखों को छोड़कर संन्यास के रास्ते पर निकल रहे हैं। यह सुनने बहुत आश्चर्यचकित करता है लेकिन सच है। ऐसे ही युवकों में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर निवासी व हीरा व्यवसायी 46 वर्षीय ब्रजेश, दिल्ली के रहने वाले 27 वर्षीय आइआइटीयन अविरल, मध्य प्रदेश इंदौर के रहने वाले और सरकारी अधिकारी के पुत्र 19 वर्षीय स्वातम, बड़े किसान परिवार के भोपाल के 36 वर्षीय संजय एवं मध्य प्रदेश के ही भिंड के 25 वर्षीय स्नातक अंकुश शामिल हैं। यह पांचों युवक सांसारिक मोह-माया त्यागकर संन्यास ग्रहण कर दिग्बंर जैन सन्यासी बनने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।