नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफर करने वालों को एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधा दी जा रही हैं। यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा एक विश्वस्तरीय एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाया गया है। यात्रियों को यह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की पहली मंजिल पर मिलेगा। इसमें यात्रियों को हर वो सुविधा मिलेगी, जो किसी हवाईअड्डे पर मिला करती हैं।स्टेशन पर बने एग्जीक्यूटिव लाउंज में मसाज चेयर सर्विस , म्यूजिक बिजनेस सेंटर की सुविधा मुहैया कराई गई हैं। यदि किसी यात्री को अपने ऑफिस का काम करना है और उसे इंटरनेट की सुविधा के साथ कंप्यूटर की जरूरत है तो वह इस लाउंज के बिजनेस सेंटर का इस्तेमाल कर सकता है।इस लाउंज में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन, टीवी भी दिया जाएगा, वहीं यात्री तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।