कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने सेलिब्रेट की पहली दिवाली

Recommended (Rashtra Pratham) दिवाली के मौके पर पूरा शर्मा परिवार साथ नजर आया। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दिवाली सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर कीं। इसमें प्यारी बेटी अनायरा को भी देखा जा सकता है। साथ में गिन्नी चतरथ और मां जनक रानी भी कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में कपिल शर्मा ने बेटी को गोद में उठाया हुआ है। दूसरी फोटो में बेटी अनायरा, दादी की गोद में बैठी खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी फोटो में मुंह में अंगूठा लेकर कपिल की गोद में अनायरा नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए कपिल शर्मा लिखते हैं, “मेरे और मेरे परिवार की तरफ़ से आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं।”