एक्स वाइफ सुजैन खान ने किया कुछ ऐसा काम, ऋतिक रोशन ने कर दी इंस्टाग्राम पर तारीफ

Recommended (Rashtra Pratham)  बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान एक शानदार इंटीरियर और फैशन डिजाइनर हैं। सोशल मीडिया पर कई बार सुजैन अपने काम का दम दिखा चुकी हैं। वहीं एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुजैन चर्चा में हैं और इस बार ऋतिक रोशन भी सुजैन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल सुजैन खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में सुजैन अपनी इंटीरियर और फैशन डिजाइनिंग का हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सुजैन ने कैप्शन में लिखा, ‘जब ग्लैड‍िएटर्स वर्क खेल की तरह लगने लगे।’ सुजैन के इस वीडियो की फैन्स सहित कई बॉलीवुड सितारों ने भी तारीफ की है। जिसमें ऋतिक रोशन का भी नाम शामिल है।

ऋतिक रोशन ने सुजैन के काम की तारीफ करते कमेंट में ‘अमेजिंग’ लिखा, इसके अलावा बिपाशा बसु ने ‘वाओ’, एकता कपूर ने ‘फैंटास्टिक’ लिखा, इनके सभी के सहित कई अन्य सितारों ने भी सुजैन की तारीफ की। इस वीडियो पर सुजैन की करीबी दोस्त सोनाली बेंद्रे ने भी ताली बजाने वाले इमोजी को कमेंट किया है।