भारतीय पायलट स्मित मछार को मिलेगा ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’

दुबई से तेल अलीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बड़ा हादसा टालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को गुजरात सरकार ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करेगी।

 दुबई से तेल अलीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी और सूझबूझ की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।

गुरुवार को गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि सरकार कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण वीरता के लिए राज्य के प्रतिष्ठित ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करेगी।

कॉकपिड में उड़ान के दौरान ओमान से ताल्लुक रखने वाले को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हमलावर का डटकर मुकाबला किया।

कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सतर्क किया, जिससे समय रहते हमलावर पर काबू पाया जा सका। इसके बाद विमान की सऊदी अरब में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और सभी 174 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान बच गई।