Popular (Rashtra Pratham):- चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की लोकतंत्र पर वर्चुअल सम्मेलन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, इस सम्मेलन को लेकर चीन शुरू से अमेरिका की निंदा करता रहा है, लेकिन अब चीन के इस विरोध में रूस भी आगे आ गया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति बाइडन के आमंत्रण पर करीब 110 लोकतांत्रिक देश हिस्सा लेंगे। इस बैठक में ताइवान को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें रूस और चीन को आमंत्रित नहीं किया गया है। बाइडन की डेमोक्रेसी कार्ड के खिलाफ रूस और चीन की एकता क्यों प्रगट हुई है ? इसके क्या कूटनीतिक मायने हैं ? इस कार्ड के जरिए अमेरिका ने चीन को क्या बड़ा संदेश दिया ?