राहुल गांधी पर सुशील मोदी का हमला

 Popular (Rashtra Pratham):-  बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से एक के बाद एक ट्वीट कर कई सवाल पूछे। सुशील मोदी ने कई ट्वीट कर पूछा कि राहुल गांधी बतायें कि आजादी के बाद कांग्रेस के 60 साल के एकछत्र शासन के दौरान लगभग 200 सरकारी भवनों, संस्थाओं, सार्वजनिक स्थलों के नाम केवल नेहरू-गांधी परिवार के व्यक्तियों से क्यों जोड़े गए? राहुल गांधी बतायें कि देश के पहले पांच शिक्षा मंत्री केवल एक ही समुदाय से क्यों बनाये गए? भारत का विकृत इतिहास पढाये जाने और भगवान राम का अस्तित्व नकारने के लिए क्या कांग्रेस माफी मांगेगी?