प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सरकारों के रवैये से नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट

Popular (Rashtra Pratham) :- दिल्‍ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट कोर्ट में केंद्र सरकार ने वर्क फ्राम होम की सुविधा देने से इनकार कर दिया है। केंद्र की तरफ से कहा गया है कि वो प्रदूषण को कम करने के लिए कार पूलिंंग के पक्ष में है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों हुई सुनवाई के दौरान केंद्र और दिल्‍ली सरकार को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम की सुविधा देने के साथ-साथ वाहनों में कटौती करने का विकल्‍प सुझाया था।

हरियाणा ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश होगा वो उसका पालन करेंगे। दिल्‍ली की तरफ से भी यही बात कही गई है। वहीं पंजाब ने कहा कि वो दिल्‍ली-एनसीआर में नहीं आता है, इसके बावजूद वो दिशा-निर्देशों का पालन  करेगा। अब इस मामले की सुनवाई 24 नवंबर को होगी। कोर्ट ने माना है कि इस मामले में ब्‍यूरोक्रेट्स कुछ नहीं करना चाहते हैं।