Popular (Rashtra Pratham):- जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीके की पहली खुराक लगवाई। एक अधिकारी के अनुसार गहलोत ने सवाई मान सिंह अस्पताल में टीका लगवाया।
इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी मौजूद थे।देश में एक मार्च से आरंभ हुए टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोग तथा विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45-59 वर्ष आयुवर्ग के लोगों कोटीका लगाया जा रहा है।