न वकीलों से मिलने दिया जा रहा और न दिखाई जा रही FIR की कापी – प्रियंका गांधी

Popular (Rashtra Pratham) :- लखीमपुर खीरी कांड के बाद से पीड़ित परिवारों से मिलने की जिद पर अड़ी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी हिरासत को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उन्हें गैर कानूनी तरीके से बलपूवर्क हिरासत में लिया गया। बिना किसी कानूनी आधार के उनके सांविधानिक अधिकारों का हनन करते हुए उन्हें सीतापुर पीएसी परिसर में कैद रखा गया है।कांग्रेस महासचिव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 38 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद भी उन्हें कोई नोटिस या एफआइआर नहीं दी गई है।

प्रियंका ने कहा कि उन्हें अब तक किसी मजिस्ट्रेट या न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश तक नहीं किया गया है और न ही उन्हें अपने वकील से मिलने दिया गया है, जो की सुबह से ही परिसर के गेट पर खड़े हैं। बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका सोमवार सुबह से सीतापुर में द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस में हैं। वह लखीमपुर खीरी जाने पर अड़ी हैं, लेकिन वहां धारा 144 लागू होने की वजह से यह अनुमति नहीं मिल पा रही है।