पाकिस्तान के क्रिकेटर वाकर युनूस को कुमार विश्वास ने दी ये मजेदार सलाह

Popular (Rashtra Pratham) :- भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में हुए टी-20 मुकाबले में भारत की हार के बाद पाकिस्तान और वहां के क्रिकेट प्रेमियों की ओर से कई तरह के ट्वीट किए गए। सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल भी हुए। पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर तो ऐसे-ऐसे डिबेट दिखाए गए कि आम लोग उसको देखकर भौचक्के रह गए। इस तरह के तमाम ट्वीट देखने के बाद खेलप्रेमियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, उन्होंने लिखा कि खेल को खेल की तरह देखना चाहिए, इसमें हारना जीतना लगा रहता है। लोगों को अपनी संवेदनाओं पर काबू रखना चाहिए, इसे धर्म विशेष या देश विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।