Popular (Rashtra Pratham) लगातार अपने बयानों से मोदी सरकार को घेरने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा टीएमसी भवन पहुंच गए हैं। बता दें कि यशवंत सिन्हा बीजेपी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे और अपने बयानों से सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे। कहा जा रहा है कि यशवंत सिन्हा राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। दिनेश त्रिवेदी ने हाल ही में राज्यसभा पद से इस्तीफा दिया है जिसके बाद से यह सीट यशवंत सिन्हा को दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा के निशाने पर चुनाव आयोग रहा। उन्होंने कहा कि मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव(8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के ख्याल से लिया गया है। यशवंत सिन्हा ने टीएमसी की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा।