लगातार पांचवे दिन ईंधन के दामों में तेजी, पेट्रोल-डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा

Popular (RASTRAPRATHAM) :  पेट्रोल और डीजल के दामों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवे दिन तेजी देखी गयी। इनके दाम 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ गये। सरकारी कंपनियों ने रविवार से ईंधन के दामों में रोजाना बदलाव की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया था। इससे पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे।

ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी पूरे देश में हुई है। यह राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के स्थानीय करों के चलते अलग-अलग हो सकती है।