भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत

 Popular  (Rashtra Pratham) लखनऊ। देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। बृहस्पतिवार रात को सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मत्यु हो गई। बता दें कि सिविल अस्पताल में उनकी जांच की गई थी जिसमें उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।