किस गति से चल रहा राम मंदिर का निर्माण कार्य, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी किस स्तर पर पहुंचा है और यहां कब तक पूरा हो सकता है। इसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि तय समय सीमा के अनुसार ही भक्तों के लिए मंदिर को खोला जाएगा। उन्होंने मंदिर के निर्माण कार्य की गति पर भी संतोष जताया है।