जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आज श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले शहीद सीआइडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। श्रीनगर के नौगाम स्थित शहीद के आवास पहुंचने पर गृहमंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि परवेज की शहादत पर मुझे ही नहीं पूरे देश को वर्ग है। उन्होंने इस दौरान शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि देश के लिए दहशत देने वाले इंस्पेक्टर परवेज अहमद के परिवार की देखरेख प्रशासन की जिम्मेदारी है। शहीद के परिजनों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।मौसम की परवाह न करते हुए अमित शाह श्रीनगर के नौगाम इलाके में स्थित शहीद के घर उपराज्यपाल मनोह सिन्हा, केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, डीजीपी दिलबाग सिंह के साथ पहुंचे थे। शाह ने कहा कि इंस्पेक्टर परवेज ने देश के लिए अपनी जान दी है। उनके परिवार की चिंता अब हमारी जिम्मेदारी है। आपको बता दें कि इंस्पेक्टर परवेज की गत जून 2021 को आतंकियों ने उस समय हत्या की थी जब वह नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। शोक व्यक्त करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने शहीद की पत्नी फातिमा अख्तर से मुलाकात की और उन्हें सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक दस्तावेज भी दिए।उन्होंने इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नए जम्मू-कश्मीर की कल्पना की है, उसको साकार करने के लिए पुलिस पूरी तन्मयता से प्रयासरत है।