रूस के इमरजेंसी मंत्री जिनिचेव की एक दुर्घटना में मौत हो गई है। वह मिलिट्री ड्रिल के दौरान पानी में फिसले कैमरामैन को बचाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी के पास यह पता लगाने का भी समय नहीं था कि क्या हुआ था। लोगों ने बस उन्हें पानी में कूदते हुए देखा।