महाराष्ट्र में 325 रुपये में बिक रही 11 रुपये की IV Set

महाराष्ट्र में अस्पतालों द्वारा मेडिकल उपकरणों की कीमतों में भारी मुनाफाखोरी का खुलासा हुआ है, जहां लागत से 29 गुना तक अधिक दाम वसूले जा रहे हैं।कभी-कभी अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिवारवालों के लिए इलाज का खर्च अक्सर सिरदर्द बन जाता है। इसी मामले को लेकर हाल ही में महाराष्ट्र में एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जो यह बताता है कि कैसे मेडिकल उपकरणों के नाम पर मरीजों से कई गुना ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है।