भाजपा के कारण विश्व में बदनाम हो रहा भारत, देशवासी वैक्सीन के लिये भटक रहे: कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को उज्जैन प्रवास पर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेशवासी सरकार के भरोसे नहीं, भगवान भरोसे है। किस तरह हमारा भारत आज भाजपा सरकार के कारण विश्व भर में बदनाम हो रहा है। कमलनाथ ने कहा कि पहले चीन का कोरोना कहा जाता था, आज पूरे विश्व में सारी मीडिया रिपोर्ट ने इसका नाम भारतीय वेरीएंट कोरोना लिख दिया है। कई देशों के प्रमुख इसे भारतीय वेरीएंट के नाम से पुकार रहे हैं। हमारे देश के कई छात्र व जो नौकरी कर रहे है वो वापस नहीं जा पा रहे है। कुछ भारतीय जो विदेशों में टैक्सी चलाते हैं, उनकी टैक्सी में लोग बैठने को तैयार नहीं है? यह जो भारत महान बनाने की बात करते थे, उनकी असलियत सामने आ रही है ?