फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में हुए ‘आतंकी हमले’ में घायल कैप्टन स्मित की खोपड़ी में गंभीर फ्रैक्चर का खुलासा हुआ है।दुबई से तेल अवीव के लिए जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए ‘आतंकी हमले’ में घायल हुए रियल हीरो पायलट कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य को लेकर नया खुलासा हुआ है। ओमान के को-पायलट हम्मामी ने कैप्टन स्मित की खोपड़ी पर भी वार किया जिसमें उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया।
दुबई से तेल अवीव के लिए जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए ‘आतंकी हमले’ में घायल हुए रियल हीरो पायलट कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य को लेकर नया खुलासा हुआ है। ओमान के को-पायलट हम्मामी ने कैप्टन स्मित की खोपड़ी पर भी वार किया जिसमें उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हमले के दौरान स्मित को ‘डिप्रेस्ड फ्रैक्चर’ हुआ और सऊदी अरब में आपातकालीन उपचार किया गया, जहां डॉक्टरों ने संयुक्त अरब अमीरात ले जाने से पहले उसकी खोपड़ी का इलाज किया।
अधिकारियों ने स्मित के परिवार को अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति दी है। साथ ही उनके नियमित स्वास्थ्य अपडेट के बारे में भी उन्हें बताया जा रहा है।
बता दें कि 38 साल के कैप्टन ने दर्द और तेजी से खून बहने के बावजूद संघर्ष किया और कॉकपिट के दरवाजे को खोलने में कामयाब रहे। इससे चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को अंदर जाने, सह-पायलट को काबू करने और विमान को स्थिर करने में मदद मिली। बाद में उड़ान को सऊदी अरब के ताबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
।