Popularn (Rashtra Pratham) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान क्राइस्ट का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कामना की कि उनका (क्राइस्ट) मार्गदर्शन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण का रास्ता दिखाता रहे। मोदी ने कहा, ‘‘ क्रिसमस की शुभकामनाएं। ईश्वर क्राइस्ट का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोगों के प्रसन्न और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।