कुशीनगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां भाभी के प्यार में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को काट डाला। इसके बाद 10 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंच गया। जैसे ही पूरी कहानी बताई हर किसी के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो तीनों के शव खून से लथपथ मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मामला तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के भलुहि गांव का है। शनिवार रात करीब 12 बजे राजेश गुप्ता (34) ने सोते समय पत्नी निक्की (30) और बेटों शिवम (7) और आयुष (3) की गला काटकर हत्या कर दी। तीनों के शवों को खून से लथपथ बिस्तर पर छोड़कर थाने पहुंच गया।हत्यारोपी राजेश तीन भाई हैं। माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी हैं। तीनों भाइयों में आरोपी दूसरे नंबर पर है। छोटा भाई परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहता है। जबकि बड़ा भाई विदेश में है और उसकी पत्नी राजेश के साथ ही रहती है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध है जिसके चलते उसने तीनों की हत्या कर दी। राजेश मजदूरी करता है।