सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला झज्जर पहुंचने वाले हैं। मगर इससे पहले ही आंदोलनकारी विरोध करने के लिए पहुंच गए। तीन कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर आंदोलनकारी यहां भी पहुंच गए। पुलिस भी मौजूद है और तनाव का माहौल बना हुआ है। करीब 200 आंदोलनकारी है तो करीब 500 पुलिसकर्मी भी हैं।आंदोलनकारियों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग भी किया गया है। इसे लेकर रोहतक में भी आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया है।
वहीं झज्जर में भी तनाव भरी स्थिति बनी हुई है। दुष्यंत चौटाला कैसे पहुंचेगे या कार्यक्रम रद कर देंगे यह देखना होगा। आंदोलनकारी काफी उग्र हो रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में लगी हुई है। आंदोलनकारी फिर भी आगे बढ़ गए हैं और हाथों में काले झंडे लिए हुए हैं। आंदोलनकारियों ने बेरिकेड्स हटाने का भी प्रयास किया।v