सपा, बसपा और कांग्रेस परिवारवादी पार्टी- अमित शाह

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को गति प्रदान करने केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उनका डिफेंस एक्सपो पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित कार्यक्रम शुरू हुआ।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आक्रामक अंदाज में संबोधित किया। उन्होंने जब देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में था तो अखिलेश यादव और राहुल गांधी कहां थे? जब यूपी में भीषण बाढ़ का कहर बरपा तो सपा अध्यक्ष घर में छुपे थे। चुनाव नजदीक आया तो इनके कार्यकर्ता सड़कों और गलियों प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जब राज्य के लोग संकट में थे तो कार्यकर्ता तो छोड़िए, इनके नेता ही गायब थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, इन लोगों को सिर्फ वोट से मतलब है। प्रदेश और देश की समस्या से ये कोसों दूर हैं। योगी ने प्रदेश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। आज यूपी देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। यह योगी सरकार की कड़ी मेहनत का नतीजा है।