देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30वीं पुण्यतिथि है। इस दिन को कांग्रेस पार्टी की ओर से सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा सत्य, करुणा, प्रगति। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 की रात को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में एक चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती हमलावर के द्वारा हत्या कर दी गई थी।
यह संभवत: पहला आत्मघाती विस्फोट था जिसमें किसी बड़े नेता की जान गयी थी। राहुल गांधी में कांग्रेस ही नहीं आम भारतीय अब भी राजीव गांधी की झलक ढूंढते हैं। राहुल अपने पिता की तरह दिखते हैं तो कभी लगता है कि वह उनके कई फैसलो को अब वैसा नहीं लेते जैसा राजीव के जमाने में लेना चाहिए था। राहुल में राजीव का नई तकनीक के प्रति प्रेम, नवीन प्रबंधन नीती, असहज फैसले लेने का साहस और प्रयोगवादिता देखने को मिलती है। राजीव गांधी के साफ्ट हिदुत्व वाले एंगल को भी राहुल गांधी कई बार मंदिर दौरे, भगवान शिव के अनन्य भक्त बताए जाने के जरिए टच करते रहे हैं।