सियासत की बातें (Rashtra Pratham): राहुल गांधी इस वक्त कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे युवा नेताओं की टीम तालश कर रहे हैं जो उनकी डगमगाती नैया को पार लगा सके। पहले ही कई राज्यों में आंतिरक कलह से जूझ रहे कांग्रेस के लिए यह काफी अहम हो जाता है। ऐसे में खबर है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार पार्टी में जल्द शामिल कर सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो कन्हैया को पार्टी में शामिल करने को लेकर कांग्रेस नफा-नुकसान का आंकलन कर रही है। बताया जा रहा कि कन्हैया कुमार लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार वर्तमान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।