प्रियंका गांधी ने दुर्गाष्टमी पर बुआ के घर किया कन्यापूजन

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दुर्गा अष्टमी के अवसर पर बुधवार को छोटे बच्चों के साथ ‘कन्या पूजन’ किया। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उसने कई बच्चों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। बता दें कि आज देश भर में शरदीय नवरात्रि 2021 की अष्टमी तिथि है, जिसे दुर्गाष्टमी कहा जाता है। आश्विन शुक्ल अष्टमी को महागौरी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। देश भर में आज के दिन कन्या पूजन और नवरात्रि का हवन होता है। हालांकि कई जगहों पर ये हवन महानवमी और दशमी को भी किया जाता है।

देश के कुछ हिस्सों में इस दिन कन्या पूजन भी होता है।प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि आज अष्टमी के दिन कन्या पूजन के लिए मेरे पिता राजीव गांधी जी की राखी बहन के घर जाना हुआ। वहां जाकर कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। उनको पंडित जी जम्मू से लेकर आए थे। उनके पिता जी चौकीदार का काम करते थे। वो मेरे पिताजी और चाचा को राखी बांधती थीं। इंदिरा गांधी जी ने उनकी शादी कराई। कोरोना के चलते उनकी मृत्यु हो गई। कल उनके बेटे ने बताया कि वो पहली बार उनके बिना कन्या पूजन कर रहे हैं तो आज उनके घर जाकर कन्या पूजन किया।

प्रियंका गांधी ने दिखाया भक्ति का भाव

इसके साथ ही प्रियंका ने एक संस्कृत श्लोक भी लिखा, जिसके जरिए उन्होंने मां दुर्गा के प्रति भक्ति भाव दिखाया।

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

बता दें कि इससे पहले वाराणसी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक रैली के दौरान ‘या देवी सर्व भूतेषु’ महामंत्र पढ़ा था। साथ ही उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उनसे ‘जय माता दी’ कहने के लिए भी कहा था।