निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी को पेश किये गए बजट पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा कि यह जन-विरोधी बजट है. भारत के पहले पेपरलेस बजट में लगभग हर क्षेत्र को बेच दिया गया. इसमें असंगठित क्षेत्र के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करती है लेकिन, हकीकत में, वे ऐसे हैं जो राष्ट्र के संसाधनों को निजी कंपनियों को बेच रहे हैं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में वापस का दावा किया है. उन्होंने कहा कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है मां, माटी, मानुष (यानी टीएमसी) की सरकार फिर से सत्ता में आ रही है. बीजेपी गैस का एक गुब्बारा है.
इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्रीय बजट की आलोचना की. उन्होंने इस बजट को चंद कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, ‘ यह बजट चंद बड़ी कम्पनियों को फ़ायदा पहुंचाने वाला बजट है. यह बजट महंगाई के साथ आम जन-मानस की समस्याएं बढ़ाने का काम करेगा.