बांग्लादेश के विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति कोविंद

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बांग्लादेश के विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 16 दिसंबर को ढाका जाएंगे।  राष्ट्रपति कोविंद अपने बांग्लादेशी समकक्ष अब्दुल हामिद के आमंत्रण पर 16 एवं 17 दिसंबर को बांग्लादेश दौरे पर होंगे। विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने कहा, ‘राष्ट्रपति कोविंद का यह पहला बांग्लादेश दौरा होगा।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश व भारत छह दिसंबर को मैत्री दिवस के अवसर पर लोगो व बैकड्राप डिजाइनिंग प्रतिस्पर्धा का संयुक्त रूप से आयोजन करेंगे। राष्‍ट्रपति की बांग्‍लादेश यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब ढाका में हिंदुओं एक पंडाल में हमला बोला गया था।