पीएम मोदी ने साकार किया एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना: योगी आदित्यनाथ

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को गति प्रदान करने केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उनका डिफेंस एक्सपो पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अमित शाह का लखनऊ में रात्रि प्रवास भी है। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे।

पीएम मोदी ने साकार किया एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में 2014 में नई चेतना आई थी। भाजपा ने ने कहा वो करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य डेढ़ करोड़ नए कार्यकर्ता बनाने का है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने दंगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और केन्द्र और उत्तर प्रदेश दोनों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया। हर कोई इस बात पर गर्व महसूस कर रहा है कि राम मंदिर का निर्माण पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में हो रहा है। इस बार पूरी दुनिया देखेगी अयोध्या दिवाली दीपोत्सव।

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले जब हम कश्मीर से धारा 370 हटाने और राम मंदिर बनाने की बात करते थे, तो वो लोग विश्वास नहीं करते थे। केन्द्र में 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद 70 वर्ष की समस्या को संसद में हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने 70 मिनट में खत्म कर दिया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा यहां के सभी निवासियों को बदहाल करने वाली अखिलेश यादव की सरकार में सरकारी नौकरी के लिए सैफई से सूची आती थी। आज स्थिति बदली है। आज हर बिरादरी के लोग बिना किसी रिश्वत के नौकरी पा रहे हैं। सरकार ने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का अपना वादा निभाया है। भाजपा तो कार्यकर्ताओं का दल है। मेहनती कार्यकर्ताओं ने पार्टी खड़ी की है और यह पार्टी देश तथा उत्तर प्रदेश पर राज कर रही है।इससे पहले केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, यूपी चुनाव सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल तथा केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी मौजूद थे।