सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भवानीपुर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। ममता नामांकन पत्र दाखिल करने अलीपुर सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान ममता के साथ मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ममता बनर्जी ने 2011 और 2016 में भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन 2021 में वह भवानीपुर की बजाय नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ीं जहां सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं। अब सीएम बने रहने के लिए उनका विधायक के तौर पर चुना जाना जरूरी है। इसीलिए ममता भवानीपुर में अपनी परंपरागत सीट से उपचुनाव लड़ रही हैं।