लखीमपुर खीरी हिंसा में मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा की दिन में दो बजे कोर्ट में आज पेशी

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- लखीमपुर खीरी में अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन बाद हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मृत्यु के मुख्य आरोपित केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू पर शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार देर रात गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए आशीष मिश्र मोनू की पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई आज कोर्ट में की जाएगी। प्रदेश पुलिस दिन में दो बजे आशीष मिश्रा टेनी को आज सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। इस पेशी को देखते हुए लखीमपुर खीरी के जिला जेल के साथ ही कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।