सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- बिहार विधानसभा 2020 में JDU के खराब प्रदर्शन को लेकर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समीक्षा बैठक करेंगे। शनिवार और रविवार को होने वाली इस बैठक में ललन सिंह उन तमाम पहलुओं से रुबरू होंगे, जिसकी वजह से विधानसभा चुनाव में पार्टी की इतनी बड़ी हार हुई है।
इस समीक्षा बैठक में बिहार के प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा बिहार विधानसभा 2020 में हारे हुए प्रत्याशी और विधायक, पूर्व विधायकों के साथ ललन सिंह बैठक करेंगे। उनसे जानेंगे कि कभी राज्य की नंबर वन पार्टी आखिर तीसरे नंबर पर कैसे खिसक गई।
इस समीक्षा बैठक में आज प्रमंडलवार समीक्षा बैठक में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास के नेताओं को बुलाया गया है।
कल दूसरे चरण की समीक्षा बैठक में सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, नवादा, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल के विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया है।