मुझे नहीं लगता कांग्रेस 300 सीटें लेगी और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर बहाल होगा – गुलाम नबी आजाद

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- पीर पंजाल क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर निकले गुलाम नबी आजाद ने पुंछ के कृष्ण चंद्र पार्क में आयोजित एक जनसभा के दौरान लोगों को साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की पुनाबहाली अब मुमकिन नहीं है। इसलिए वह लोगों के समक्ष इसको लेकर कोई झूठा वायदा नहीं करते।

हालांकि उन पर कई बार यह अारोप लगाए गए कि वह इस पर बात नहीं करते परंतु वह संसद में अकेले सदस्य थे, जिन्होंने बार-बार अनुच्छेद 370 और 35-ए का मुद्दा उठाया।