सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- बिहार में ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरियों के पांचवें चरण की मतगणना में कई जगह सिटिंग मुखिया सहित अनेक निवर्तमान जनप्रतिनिधि हार गए हैं। बेगूसराय में विधायक के भाई मुखिया का चुनाव हार गए हैं तो भोजपुर में विधायक की पत्नी भी जिला परिषद के चुनाव में पराजित हो गईं हैं। गोपालगंज में भी जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के भतीजा मुकेश पांडेय जिला परिषद का चुनाव हार गए हैं। उधर, नालंदा के बिहारशरीफ स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मोतिहारी के पताही में एक पिता ने मुखिया चुनाव में अपने बेटे को हराया।