चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को दिया ‘हेलिकॉप्टर’

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के चुनाव चिह्न ‘बंगला’ पर चिराग पासवान (Chirag Paswan) और पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) गुट के परस्पर दावों के बाद चुनाव आयोग ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया था. अब आयोग की ओर से चिराग पासवान को हेलिकॉप्टर तो वहीं पशुपति कुमार पारस के गुट को सिलाई मशीन का चुनाव चिह्न दिया गया है. दरअसल, दोनों गुटों को आयोग ने चार अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक अपने अपने गुट के लिए नया नाम और सिंबल का तीन विकल्प देने का आदेश दिया था.

चिराग पासवान की एलजेपी को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का नाम मिला है, जबकि पशुपति कुमार पारस की एलजेपी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का नाम चुनाव आयोग ने अलॉट किया है. चिराग गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने पहले ही कहा था कि मंगलवार तक चुनाव आयोग से सिंबल मिलने की संभावना है. यह भी कहा था कि मंगलवार की शाम तक चिराग गुट की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी हो सकती है