बीजेपी में शामिल हुए दिनेश त्रिवेदी

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी बीजेपी अध्यक्ष की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए।  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिनेश त्रिवेदी का स्वागत किया।

नड्डा ने कहा कि दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा की सीट तक छोड़ दी। अब सही व्यक्ति सही पार्टी में है। दिनेश त्रिवेदी ने 12 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।