सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी अस्थिरता का माहौल है। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव दिल्ली आए हुए हैं। कांग्रेस में चल रहे गतिरोध को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में खींचतान उतनी नहीं है, जितनी बताई जा रही है। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर देव ने कहा कि मौजूदा हालात के मुताबिक आलाकमान फैसला लेंगे अभी कोई नई स्थिति सामने नहीं आई है।इसके पहले दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुलाकात नहीं की थी।
इसके बाद विधायकों ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा लेकिन उन्होंने किसी को समय नहीं दिया। ऐसे में मुख्यमंत्री को लेकर अपनी बात कहने पहुंचे इन विधायकों को मायूसी ही हाथ लगी थी।इसके पहले दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुलाकात नहीं की थी। इसके बाद विधायकों ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा लेकिन उन्होंने किसी को समय नहीं दिया। ऐसे में मुख्यमंत्री को लेकर अपनी बात कहने पहुंचे इन विधायकों को मायूसी ही हाथ लगी थी।