सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- पंजाब कांग्रेस में चल रही सियासी खींचतान के बीच आज पंजाब में पार्टी के पूर्व प्रभारी हरीश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरीश रावत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर कई सवाल उठाए. हरीश रावत ने कहा कि पार्टी ने अमरिंदर सिंह का कभी अपमान नहीं किया. सीएलपी के बैठक से पहले तीन दिनों तक अमरिंदर मुझसे नहीं मिले. बावजूद इसके पार्टी ने उन्हें हर फैसले के बारे में जानकारी दी.हरीश रावत ने कहा, ‘’अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे सीएलपी की बैठक के बारे में जानकारी नहीं दी गई, लेकिन मैं सच कहूं तो मैं तीन दिनों तक अमरिंदर सिंह से मिलने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह नहीं मिले.’’ रावत ने कहा कि अमरिंदर को पार्टी के हर फैसले के बारे में पूरी जानकारी थी.