सीएम योगी आज देंगे कई सौगातें, चीनी मिल लोकापर्ण के साथ बटेंगे नियुक्ति पत्र

सियासत की बातें (RASHTRAPRATHAM):  मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। इन नलकूप चालकों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा के माध्यम से किया गया है।राज्य सरकार प्रदेश में सल्फरलेस उच्चगुणवत्ता की चीनी के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है।

इसके तहत इन प्लांटों का लोकार्पण किया जाएगा। गन्ना किसानों को लगभग 146 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान राज्य सरकार द्वारा कराया गया है। राज्य सरकार गन्ना किसानों की आवश्यकताओं और समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। प्रदेश की चीनी मिलों को चलाने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।