मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, कुछ लोगों ने रामपुर की विरासत को खत्म करने का प्रयास किया

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास योजनाओं को देते हुए आनंद की अनुभूत‍ि हो रही है, सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।कुछ लोगों ने रामपुर की विरासत को खत्म करने का प्रयास किया।

भारत विरासत का देश है और हर हाल में दुनिया की सबसे प्राचीन विरासत को सुरक्षित और संरक्षित करने का दायित्व भी हम सब पर है। इन साढ़े चार साल में हमने प्रदेश में कानून का राज कायम किया। गुंडे माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए या जेल में बंद हैं। किसी भी भूमाफिया को गरीब, वंचित, व्यापारी एवं गरीब की संपत्ति को कब्जा नहीं करने देंगे, इसलिए हम यहां आए हैं।

सीएम ने कहा कि रामपुर विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बने, बिना भेदभाव के बड़े प्रोजेक्ट होंं, गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था को कायम रखने का प्रयास किया गया है। रामपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कराया गया है। चेहरा देखकर नहीं बल्कि पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया गया। कोरोना काल में हमने अस्पताल में ही नहीं, जेलों में बंद लोगों का भी इलाज कराया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक श्रेष्ठ देश का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामपुर की बात करूं तो पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान तीन हजार करोड़ की परियोजनाओं को प्रदेश सरकार ने मंजूर किया है। बिलासपुर में 1700 करोड़ के रुपये के कार्यों को आगे बढ़ाया है। 240 कार्य मिलक में पूर हो चुके हैं।