पंजाब में मंत्रियों के विभागों की घोषणा

सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- पंजाब की चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह, सहकारिता और जेल विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग दिया गया है। मंगलवार को यहां विभागों की सूची जारी की गई। ब्रह्म मोहिंद्रा को स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य सौंपा गया है। मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री रहेंगे। तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा को ग्रामीण विकास एवं पंचायत एवं पशुपालन विभाग और अरुणा चौधरी को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग सौंपा गया है।सुखबिंदर सिंह सरकारिया को जल संसाधन, आवास एवं शहरी विकास विभाग का प्रभार दिया गया है।

राणा गुरजीत सिंह को तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग आवंटित किया गया। रजिया सुल्ताना को जलापूर्ति एवं स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास का मंत्री बनाया गया है। विजय इंदर सिंगला लोक निर्माण और प्रशासनिक सुधार देखेंगे। भारत भूषण आशु को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।रणदीप सिंह नाभा खाद्य प्रसंस्करण के अलावा कृषि और किसान कल्याण का काम देखेंगे। राज कुमार वेरका को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के अलावा सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक का प्रभार दिया गया है। संगत सिंह गिलजियान वन, वन्य जीव और श्रम मंत्री होंगे। परगट सिंह स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल और युवा सेवाएं और एनआरआई मामले देखेंगे। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग परिवहन मंत्री होंगे। गुरकीरत सिंह कोटली उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी की देखभाल करेंगे।