2022 में उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा से इस्तीफा देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वह मऊ जिले के घोसी से विधायक थे। अखिलेश यादव के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने एक बयान में कहा कि चौहान ने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सौंप दिया है। सूत्रों ने कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। अगर ऐसा होता है तो दारा सिंह चौहान की घर वापसी कही जाएगी।